
बिलासपुर पुलिस ने खोला हवाला नेटवर्क का राज, 8 लाख नकद और 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामददुबई तक फैले संपत्ति के तार, आरोपियों के खिलाफ LOC जारी, रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू; संगठित वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी
अनिल शुक्ला की रिपोर्ट
बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल केवल मोबाइल और वेबसाइट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे करोड़ों रुपये के लेन-देन, हवाला नेटवर्क और देश-विदेश में संपत्तियां खड़ी करने का बड़ा साम्राज्य संचालित होने का खुलासा हुआ है। बिलासपुर पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों ने इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता उजागर कर दी है। पुलिस की कार्रवाई अब सट्टा संचालित करने वालों से आगे बढ़कर अपराध से अर्जित संपत्तियों और उनके वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच गई है।थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 229/2026 के तहत दर्ज मामले की विवेचना के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, हवाला नेटवर्क एवं अवैध धन से अर्जित संपत्तियों की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में सट्टे की रकम के लेन-देन और हवाला के माध्यम से धन हस्तांतरण के तथ्य मिले हैं।तलाशी में 8 लाख नकद, 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज बिलासपुर पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को की गई तलाशी के दौरान लगभग 8 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, महंगी घड़ियां, बैंक से संबंधित दस्तावेज और महत्वपूर्ण संपत्ति दस्तावेज बरामद किए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तलाशी में लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। अब पुलिस इन संपत्तियों की खरीद, धन के स्रोत और वास्तविक मालिकों की भूमिका की जांच कर रही है।दुबई में भी संपत्ति अर्जित करने की जानकारीजांच का दायरा अब देश की सीमाओं से बाहर तक पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक विदेश, विशेषकर दुबई में भी संपत्तियां अर्जित किए जाने की जानकारी सामने आई है। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है तथा रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है। इससे स्पष्ट है कि पुलिस इस मामले को केवल ऑनलाइन सट्टेबाजी का प्रकरण मानकर नहीं चल रही, बल्कि इसके अंतरराष्ट्रीय वित्तीय कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।बैंक खातों से लेकर हवाला कारोबार तक जांचपुलिस अब बैंकिंग लेन-देन, हवाला नेटवर्क, संपत्तियों के वास्तविक स्रोत और उनसे लाभ उठाने वाले व्यक्तियों की भूमिका खंगाल रही है। अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के अंतर्गत कुर्की की वैधानिक कार्रवाई भी किए जाने की बात कही गई है।तीन नाम आए सामनेपुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में निम्नलिखित नामों का उल्लेख किया गया है—1. सुनील रोहरा, पिता दिलीप कुमार रोहरा।2. मनीष रोहरा, पिता दिलीप रोहरा।3. संदेही आकाश गोगा, निवासी जबलपुर।सट्टे के अड्डे से आर्थिक साम्राज्य तक पहुंची जांचइस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से अर्जित रकम किन-किन रास्तों से गुजरी और कैसे करोड़ों रुपये की संपत्तियों में तब्दील हुई? क्या हवाला के जरिए देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों तक धन पहुंचाया गया? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल सट्टा संचालित करने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे संगठित वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना और अपराध से अर्जित संपत्तियों को कानून के दायरे में लाना है।अब देखना होगा कि जांच की अगली कड़ी में किन नए नामों और संपत्तियों का खुलासा होता है।
