
बिलासपुर, 20 नवंबर 2026। माधव प्रेरणा केंद्र, बिलासपुर द्वारा शुक्रवार को गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने रक्तदान एवं दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन हंसवाहिनी ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा दंत चिकित्सा संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया।बारिश एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में युवाओं ने शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया। युवाओं का यह उत्साह समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।कार्यक्रम में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल एवं हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक श्री अवनीश पांडेय जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में सहायता मिल सकती है। साथ ही, इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।माधव प्रेरणा केंद्र की ओर से सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
