
16वें वार्षिक उत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तिमय माहौल में निकली निशान यात्रा; जगह-जगह श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत बिलासपुर। श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के 16वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर शुक्रवार, 20 नवंबर को श्रीराम मंदिर तिलक नगर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। 2500 निशानों के साथ निकली इस विशाल यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्री श्याम के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच पूरा शहर श्याम भक्ति में सराबोर नजर आया।निशान यात्रा का शुभारंभ श्रीराम मंदिर परिसर से हुआ। हाथों में निशान लिए श्रद्धालु निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष बात यह रही कि इस वर्ष यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह भक्तों का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
