
हिंदू क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों में भरा उत्साह, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
बिलासपुर :- शहर के मिनी स्टेडियम, दयालबंद में आयोजित हिंदू क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के दूसरे दिन 27 नवंबर को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दोपहर 1 बजे से शुरू हुए मैच शाम 5 बजे तक चले। इस दौरान मैदान में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी हर मुकाबले का भरपूर आनंद उठाया।टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए कई मुकाबले बेहद संघर्षपूर्ण रहे। कुछ मैचों में हार-जीत का फैसला बेहद कम अंतर से हुआ, जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की उत्सुकता भी लगातार बनी रही। हर टीम ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।आयोजनकर्ता संदीप बोले ने हमर संगवारी से बातचीत में बताया कि टूर्नामेंट का पहला दिन 26 नवंबर को आयोजित हुआ था, जबकि 27 नवंबर को दूसरे दिन के मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन के शानदार खेल के बाद रॉक 11 और परी बिल्डर ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीमों में शामिल हो गई हैं। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का आयोजन 1 दिसंबर के बाद किया जाएगा, जिसके साथ ही टूर्नामेंट का भव्य समापन होगा।संदीप बोले ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकें। अलग-अलग गांवों और शहरों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे, जो भविष्य में अपने शहर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।हिंदू क्रिकेट प्रीमियर लीग को लेकर खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन के लिए संदीप बोले और उनकी पूरी आयोजन टीम को बधाइयां मिल रही हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों के प्रयासों की भी सराहना की जा रही है।हमर संगवारी परिवार की ओर से आयोजनकर्ता संदीप बोले, आयोजन समिति एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए सभी टीमों को ऑल द बेस्ट।
