प्री. ए .एल. टी. फ्लॉक लीडर श्रीमती कल्पना सिंह के कुशल नेतृत्व मेंcg टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तारा स्टोरी में बिलासपुर की फ्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रायपुर के कब ने जंगल डांस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। आधारशिला से चेतना शास्त्री ,आराध्या जायसवाल, बचपन प्ले स्कूल से आदिश्री शर्मा, अनीश्री शर्मा, शा प्रा शाला देवरी संकुल पंधी से गीता, मालनी,रिया ने विभिन्न प्रकार के खेल, सांस्कृतिक एवम् एडवेंचर गेम्स में भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। राज्य से प्रतिनिधि श्रीमती स्मृती शर्मा को cg टीम उनके सहयोग एवम् सरंक्षण के लिए आभार व्यक्त करती है।cg के पूरी टीम को बिलासपुर DOC स्काउट श्री विजय यादव एवम DOC गाइड श्रीमती बीना यादव ने बधाई दी।