आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने पूरक परीक्षा में गलत प्रश्न को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन सोपा, ज्ञात हो की अभी पूरक की परीक्षाएं चल रही है जिसमें गुरुवार को बीए/बीएससी पार्ट 3 की मैथमेटिक्स 1214 विषय की परीक्षा थी जिसमे प्रथम प्रश्न में ही छात्र छात्राएं उलझे रहे क्योंकि इस प्रश्न का सही हल करने में छात्र असमर्थ हो रहे थे बाद में पता चला कि किसी ने भी इसका सही उत्तर नहीं लिखा है, तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सब्जेक्ट टीचर से संपर्क किया,प्रश्नपत्र में जो त्रुटि थी उससे कालेज प्रबन्धन को अवगत कराया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, उसके बाद विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार श्री रामेश्वर राठौर को ज्ञापन सौप समस्या से अवगत कराया और बोनस अंक देकर छात्र-छात्राओं को राहत देने की बात कही जिस पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने बातचीत कर उचित निर्णय लेने की बात कही, इस दौरान सूरज सिंह, सूर्या शर्मा,कुलदीप वर्मा, कुणाल मिश्रा, राजा विश्वकर्मा, हेमन्त देवांगन, प्रियेश,रोहित साहू,नवीन,अनिल , आकांक्षा व अन्य ज्ञापन देने शामिल रहे।