बिलासपुर पुलिस कप्तान के अभियान निजात पर बनी अवेयरनेस, फ़िल्म ” प्रयास और फर्ज़ ” का पोस्टर और वीडियो बिलासपुर 36 मॉल व PVR में लॉन्च किया गया
फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर रामानंद तिवारी ने बताया कि
प्रयास और फर्ज़ फ़िल्म, पुलिस कप्तान संतोष सिंह के निजात अभियान ( नशे के विरुद्ध ) के बेस पर लोगो को जन ,जागरूक करने के लिए बनाई गई है / फ़िल्म का निर्माण पुलिस कप्तान संतोष सिंह के मार्गदर्शन और श्री मती अर्चना झा (ASP – बिलासपुर ) के क्रेटिव सपोर्ट से आर्यन फ़िल्म के बैनर तले हुआ है/
प्रयास – घर पर अगर कोई शराब पीता है तो बच्चों पर क्या प्रभाव पडता है ये विडिओ के माध्यम से दिखाया गया है / लोकेशन पार्टनर के रूप मे प्रयास अकादमी ने साथ दिया / फ़िल्म मे मुख्य कलाकार श्रीमती गरिमा द्वीवेदी (ASP बिलासपुर ), श्री भूपेंद्र गुप्ता (RI बिलासपुर ), श्री मती संगीता (SI – सरकंडा ), श्री मती आकांशा पटेल ( कॉन्स्टबल ), श्री सचिन यादव, अजय शर्मा, श्रुति सिंह, पुष्पांजलि सिंह, नीलेश, सनी मनीष भटयाचार्य, कनक साहू, योग आनंद साहू और प्रयास अकादमी के बच्चों का विशेष सहयोग मिला
फर्ज़ – त्यौहार के समय जब दुनिया जश्न मनाती है तो खाकी फर्ज़ निभाती है और रोड पर नशे के विरुद्ध लड़ाई लड़ती है /
इस फ़िल्म मे श्री संजय साहू जी ( DSP – ट्रैफिक ), श्री उमा शंकर pandey (SI -ट्रैफिक ) श्री शैलेन्द्र सिंह ( constable – ट्रैफिक ), श्री रोशन ( constable – ट्रैफिक ), श्री भुनेश्वर ( constable – ट्रैफिक ) श्रीमती एंजेल चौकसे ( महेश स्वीट्स) व विकास वर्मा ने कलाकार की भूमिका निभाई
फर्ज़ और प्रयास का राइटिंग और डायरेक्शन श्री रामा नन्द तिवारी ने किया, फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन ज्योति फ़िल्म ने किया है / मैकअप, संगीता सरकार और BGM दा बिट घराना ने किया है
हमें विश्वास है कि यह डॉक्यूमेंट फिल्म सभी को बहुत पसंद आएगी और लोग देखकर इसे सीखेंगे समझेंगे और जो हमने एक प्रयास किया है उस प्रयास को सफल बनाएंगे नशे से दूर रहेंगे