सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम हरदी के बच्चों का शैक्षणिक स्तर संवारने हेतु एक स्मार्ट टीवी सेट भेंट किया ~ उपरोक्त भेंट देते हुए संस्था की संयोजिका रेखा आहुजा जी ने कहा कि इस स्मार्ट टीवी के सदुपयोग से आपका नालेज लेवल राष्ट्रीय स्तर का बन जायेगा जिससे आप प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करेंगे ~ इसी तारतम्य में आंगतुक अतिथियों भावना पोपटानी , हर्षा भक्तानी व रजनी मलघानी ने विद्या दायनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर संस्था के मुक्त हस्त सहयोगियों अल्पी सिदारा , कविता मोटवानी , रेनू मूंदड़ा, सिमरन तलरेजा , पूनम चावला , सुनील तोलानी , मुकेश शाह बड़ोदरा से प्राप्त शैक्षणिक सामग्री कॉपी पेन पेंसिल उपस्थित शालेय छात्र छात्राओं में कॉपी व आंगन बाड़ी के बच्चो में खिलौनों तथा बुजुर्गो में धोती कुर्ता का वितरण कर , सर्वाधिक प्राप्तांक प्रतिशत व सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चो की माताओं का शाल श्रीफल साड़ी के साथ साथ मेधावी विद्यार्थियों को मैडल पहना कर व स्थानीय ग्रामीण लैन दास जी का वृक्ष मित्र के रुप में सम्मान किया गया उपरोक्त गरिमा मय आयोजन के लिए कार्यक्रम समन्वयक रेखा आहुजा जी ने वरिष्ठ समाज सेवी जसबीर चावला , सरपंच मनोज यादव व बलबीर शाला स्टॉफ शिक्षिका दीपिका श्रीवास्तव, लक्ष्मी कौशिक, हेमलता वर्मा व बलबीर तथा संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी के प्रति आभार व्यक्त किया।