सद्भावना मंच की मुहिम एवं दादाजी धुनीवाला की कृपा से मिली सफलता। जनता को मिली डीजल पेट्रोल के अतिरिक्त भार से मुक्ति

खंडवा।। वर्षा काल में इच्छापुर इंदौर मार्ग पर प्राचीन नर्मदा पुल के एक दो जगह से क्षतिग्रस्त हो जाने से राजमार्ग की रिपोर्ट के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा भारी और बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर शहर में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि कर दी गयी थी। इस दौरान पेट्रोलियम कंपनियों ने करोड़ों रुपए का मुनाफा प्राप्त कर लिया। सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा सतत मुहिम चला कर इसका विरोध दर्ज करवाया जाता रहा। वहीं गुरुवार के दिन मंच सदस्य दादाजी धुनीवाला दरबार पहुंचे और धुनी मैया में पेट्रोलियम कंपनियों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए हवन यज्ञ किया गया। यह जानकारी देते हुए सद्भावना मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि दादाजी की असीम कृपा से तत्काल पेट्रोलियम कंपनियों के उच्च अधिकारियों को सद्बुद्धि प्राप्त हुई और उन्होंने शुक्रवार से अतिरिक्त फेरे के नाम से पेट्रोलियम पदार्थों पर लियें जाने वाले अतिरिक्त मूल्य से पेट्रोलियम पदार्थों को मुक्त कर दिया है। अतिरिक्त भार वापस लिए जाकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें सामान्य किए जाने से आम जनता के जेब पर आर्थिक बोझ कम होगा। सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल, राजमार्ग अधिकारियों, डीजल पेट्रोल कंपनी अधिकारियों, फूड अधिकारियों इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह का आभार सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, सुनिल जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, गणेश भावसार, डॉ एमएम कुरैशी, ओम पिल्लै, निर्मल मंगवानी, सुनील सोमानी, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला, नानक बजाज एवं राजेश पोरपंथ आदि सहित मंच के समस्त सदस्यों व्दारा व्यक्त किया गया है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw