खंडवा (म.प्र.) : सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल द्वारा 1074 वें चेट्रीचंड पर्व के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तिका के 44 वे अंक का विमोचन हुआ। पर्व के दौरान तीन दिवसीय विभिन्न धामिर्क एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला 7 अप्रैल से प्रारम्भ होगा। यह जानकारी देते हुए मंडल सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि विमोचन समारोह मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान की अध्यक्षता एवं पूज्य सिंधी पंचायत उपाध्यक्ष नानकराम चंदवानी के कर कमलों से संपन्न हुआ। विमोचन में धर्मदास उधलानी, किशनचंद कोटवानी, मनोहरलाल सबनानी, हरीश आसवानी, रवि गिदवानी, कैलाश उदासी, पवन वासवानी, नंदू भोजवानी, पवन डेम्बरा, वार्ड पार्षद पवन गोस्वामी, राम वासवानी, व्दारकादास मोहनानी, अशोक मंगवानी, श्याम हेमवानी, निर्मल मंगवानी, प्रदीप कोटवानी, कमलेश पमनानी, रजत मंगवानी, मयूर जेठवानी, कमलेश हिरानी, किशोर लालवानी, रोहित परचानी, अनिल सबनानी आदि सहित मंडल सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में पूज्य सिंधी पंचायत एवं श्री झुलेलाल समर्थ पैनल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।