सत्य साई हेल्प वे मूक बधिर बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को परीक्षा प्रमाण पत्र प्रदत्त करते हुए अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय की पूर्व अतिथि अध्यापिका नेहा आहुजा जी ने अपने संबोधन में कहा कि दर असल यह परीक्षा फल बच्चो के साथ साथ हमारा स्व मूल्यांकन भी है इन दिव्यांग बच्चों के साथ उनके माता पिता , समाज और उससे भी बढ़कर शाला के शिक्षक शिक्षिका और स्टॉफ की अनवरत अथक प्रयासों का प्रतिफल है इन बालिकाओं का अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण होना `~
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
विद्यालय की संचालिका मुर्दुभाषी ममता मिश्रा जी ने बिलासपुर शहर के सहृदय नागरिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ सेवा एक नई पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से ही यह विद्यालय दिव्यांग बालिकाओं का सशक्तिकरण कर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है ~
इस पावन शाला उत्सव को सफल बनाने में ऑक्सिजन मेन राजेश खरे , रेखा आहुजा जी , मनोज सरवानी , भाग्य श्री मुजुमदार और सतराम जेठमलानी तथा शालेय परिवार से दीपिका मिश्रा , सुनीता गुप्ता , अलोक वालिम्बे , अशोक तंबोली, जया मजूमदार आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw