बिलासपुर। 24 घंटे में मात्र 2 घंटे ही बिजली गांव में आने से परेशान ग्रामवासियों ने इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को चुनाव में वोट नही देने का सामूहिक निर्णय लिया है।
ग्राम पकरिया, चोरमा, खुड़ियाडीह, टिहुलाडीह, पड़रिया, कठमुण्डा तहसील तखतपुर के सभी ग्रामीण का पावर ट्रांसफार्मर ग्राम पंचायत पकरिया में स्थापित सब स्टेशन से लगा हुआ है।
उक्त ट्रांसफार्मर 3.15 का है। जिसमें सभी ग्रामवासी को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसकी अनेक बार विभाग में इस संबंध में शिकायत प्रस्तुत किया गया है, किन्तु आज तक गांववासियों की समस्या का कोई निदान नही हो सका। जिससे परेशान हो कर इस लोकसभा चुनाव में मतदान नही करने का सभी गांव वासियों ने सामूहिक निर्णय लिया है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
जैसा की ग्रामवासियों ने बताया कि ग्रामों में लगातार विद्युत आपूर्ति नहीं होने ग्राम में कटौती का कोई लिमिट नहीं है। कई-कई दिन 24 घंटे में केवल 2 घंटे लाईन ही मिल पाती है। शिकायत पर विद्युत कर्मचारियों / अधिकारियों के द्वारा देख रहे है कुछ व्यवस्था करते है, आदि बोलकर ग्रामीणों का वापस कर देते है। शिकायत आवेदन पत्र का पावती देने वाला कोई कर्मचारी/अधिकारी तैयार नहीं रहता है।
ऐसी स्थिति में ग्राम के वासियों की कृषि भूमि पर लगे फसल तो बर्बाद हो रही है साथ ही साथ ग्रामीणों के पीने हेतु शुद्ध पेयजल एवं निस्तारी हेतु जल जो विद्युत होने पर बोर मशीन से प्राप्त होता है यह भी प्राप्त नहीं हो पा रहा है जिससे ग्रामीणों को पेयजल एवं आम निस्तारी हेतु पानी का भी लगातार किल्लत बढ़ते जा रहा है।
ऐसी स्थिति गर्मी के प्रारंभ से शुरू हो चुकी है तो आने वाली भीषण गर्मी में लोगों पेयजल तथा मवेशियों आदि के लिये पानी का किल्लत्तों का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामवासियों ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर मांग की है कि पकरिया स्थित पावर ट्रांसफार्मर का लोड तत्काल बढ़ाया जावे जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त विद्युत प्राप्त हो सके। अन्यथा ग्रामीण वर्तमान में होने वाली लोक सभा निर्वाचन को बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।