सिंधु एकता संघ सिंधी समाज रायपुर द्वारा मनाया जा रहे झूलेलाल उत्सव के अंतर्गत आज घर-घर में भगवान झूलेलाल की स्थापना का तीसरा दिन है हर घर में भगवान झूलेलाल की आरती ओम जय दूल्हा देवा
अखे का मंत्र अक्खो अक्खो जिय पिंड रखो
हर घर में गूंज रहा है ज्ञात रहे की जल के पास बैठकर अकखे का मंत्र पड़ने से चमत्कारिक परिणाम प्राप्त होते हैं तथा सर्वमानोकामना पूर्ण होती है
एक प्रेस विज्ञप्ति में संघ के संस्थापक सुभाष बजाज अध्यक्ष चंद्र कुमार माखीजा ने बताया कि साईं लालदास जी की प्रेरणा से शुरु हुआ यह आयोजन जो की गणेश उत्सव की तरह पांच दिवसीय झूलेलाल उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है आज वृहद रूप ले चुका है जो अब रायपुर छत्तीसगढ के साथ पूरे देश के राज्यों एमपी महाराष्ट्र उड़ीसा के साथ पुरे देश में मनाया जा रहा है घर घर में बच्चे युवा व बुजुर्ग सभी मिलकर भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना व सेवा कर रहे हैं