राजेश छाबड़िया प्रदेश सचिव व नंदलाल तनवानी प्रदेश मंत्री


पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की प्रदेश कमेटी की घोषणा संत शिरोमणि सांई युद्धिष्ठिर लाल जी की पावन उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी द्वारा की गई,जिसमें पूज्य सेन्ट्रल सिंधी पंचायत भाटापारा के महासचिव,बजरंग वार्ड के पार्षद व संत कंवरराम सेवा मंडल के अध्यक्ष राजेश हजारीलाल छाबड़िया को प्रदेश सचिव एवं पूज्य सेन्ट्रल सिंधी पंचायत भाटापारा के कार्यकारिणी सदस्य व सक्रिय समाजसेवी नंदलाल तनवानी को प्रदेश मंत्री मनोनित किया।दोनों नवनियुक्त पदाधिकारीयों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेश रोहरा व  प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री कैलाश बालानी जी का आभार व्यक्त करते हुए समाज द्वारा दिये गए सम्मान व जवाबदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने की बात कही है।इस नियुक्ति पर पूज्य सेन्ट्रल सिंधी पंचायत भाटापारा के अध्यक्ष श्री इंदरलाल थारानी,पूज्य बिरादरी पंचायत के अध्यक्ष श्री भीषम गुरयानी,श्री अनिल रोचलानी,श्री सुदामा मंधान,श्री रहंदा गेहाणी,श्री श्रीचंद छाबड़िया,श्री राकेश मंधान,श्री रूपेश किंगरानी,श्री रंजित दावानी,श्री राजेश थारानी,श्री गुरूमुख गंगवानी,श्री किशोर दावानी,श्री प्रताप ठाकुर,श्री विक्की छाबड़िया,श्री गोलू थारानी,श्री महेश चंदानी,श्री आत्माराम जोतवानी,श्री नितिन भोजवानी,श्री सच्चानंद थदवानी,श्री जगदीश लालवानी,श्री सुरेश वाधवानी,श्री श्री मंगलानी,श्री श्रीचंद भिरानी सहित नगरजनों ने बधाई प्रेषित की है।