लेखराज मोटवानी/रीवा : 15 अगस्त देवभूमि तरहटी पुलिस चौकी रोड स्थित निवास पर श्री झूलेलाल धर्मार्थ प्याऊ समिति द्वारा रीवा सिंधी समाज के ब्राह्मण स्वर्गीय श्री संतोष शर्मा सोनू महाराज की धर्मपत्नी कोमल शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य् में 78 वा स्वतंत्रता दिवस पर्व पर उनके कर कम लो से ध्वजारोहण कर मनाया गया ।
उक्त कार्यक्रम में रीवा के विशिष्ट अतिथि सिंधु पराग संपादक विजय थावाणी, मां शक्ति पंचांग के प्रधान संपादक लेखराज मोटवानी लेखू , समिति के संरक्षक कैलाश आहूजा खटू, महासचिव दीपक दुर्गिया, कोषाध्यक्ष कैलाश लखवानी सचिव हेमंत डावरिया, पीयूष गुप्ता विशिष्ट सामान्य रमेश तिवारी, धीरेंद्र श्रीवास्तव, सनी दुर्गिया एवं अनेक गण मान्य नागरिक एवं बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में आभार सी तिवारी जी ने व्यक्त किया ।