श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव के हाथो, सर्वधर्म मानव सेवा संस्था का अनाथ व वृद्ध आश्रम का भूमि पूजन हुआ संपन्न




जशपुर/बिलासपुर:- जिला मुख्यालय ग्राम पंचायत कोपा के अंतर्गत आने वाले आदिवासी ग्राम “बम्हनी” के अंतर्गत नवीन तहसील मुख्यालय स्थित है, जहां सर्वधर्म मानव सेवा संस्था के द्वारा अनाथ वृद्ध आश्रम का जशपुर राजपरिवार के श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव एंव उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जया सिंह जूदेव की उपस्थिति में अनाथ एवं वृद्धाश्रम भवन निर्माण की भूमि पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार की स्वीकृति एवं पूजा अर्चना किया गया!

दोपहर तीन बजे कार्यक्रम के मुख्य श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जया सिंह जूदेव जी का आगमन हुआ!

ढोल नगाड़ों और मांदर की थाप पर झुमते थिरकते “जय जय जूदेव” के जयकारों के साथ उनका ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया गया! कार्यक्रम के दौरान सबसे मनमोहक दृश्य तब दिखाई दिया जब श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव जी ने अपने स्वयं के गले में मांदर टांगकर उनके वादन से थिरकते हुए देखे

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को प्रदर्शित करते हुए श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव जी ने कहा कि – सर्वधर्म मानव सेवा संस्था छग द्वारा अनाथ एवं वृद्धाश्रम निर्माण कार्य का अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य किया गया है और ये कार्य मेरे सरंक्षण में शामिल होंगे उपस्थित जनसमूह को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मैं स्वयं संपर्क में रहूंगा, इसके अलावा सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छग के सदस्यों के लिए जाने वाले हर कार्य में मैं सरंक्षक की भूमिका का मनोरंजन करता रहूँगा!

उन्होंने सर्वधर्म मानव सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नासिर अंसारी एंव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमल दुसेजा प्रसंशा की! तथा आश्वासन दिया की संस्था में किसी भी प्रकार का सयोग करना होगा तो तन मन धन से सेवा करता रहूंगा

अनाथ एवं वृद्धाश्रम निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि भाजपा के कद्दावर युवा नेता जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी जी, जिला पंचायत सदस्य उद्यान श्री मंगल राम भगत जी मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के साथ कार्यक्रम में सर्व धर्म मानव सेवा संस्था छग के प्रदेश सचिव दयामनी एक्का,प्रदेश सचिव रमेश गोयल प्रदेश मिडिया प्रभारी पवन वर्मा  जिला महासचिव दिलीप सोनवानी जिला महासचिव सुखेलाल बर्मन जिला सचिव इश्वर साहू सदस्य रफिक सय्यैद सदस्य अलका मिंज, सुनील,जब्बार शोधकर्ता, राकेश राम एवं आदी कई कार्यकर्ता उपस्थित