स्काउट गाइड ने किया सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।      प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्य आयुक्त डॉक्टर सोमनाथ यादव ने कहा की स्काउट –  गाइड संस्था द्वारा सभी धर्म का सम्मान करते हुए देश में एकता एवं अखंडता बनाए रखने में महती भूमिका का निर्वाह किया जाता है। विधायक अमर अग्रवाल द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। जिला मुख्य आयुक्त चंद्र प्रकाश वाजपेई ने स्काउट- गाइड द्वारा स्वच्छता सप्ताह में किए गए कार्य की सराहना की। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर विनय कुमार पाठक ने स्काउट – गाइड द्वारा विभिन्न अवसरों पर किए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य राकेश पांडे, डॉक्टर उषा किरण बाजपेई ,चंद्र प्रदीप बाजपेई, जिला सचिव विजय यादव, प्राचार्य भूपेंद्र शर्मा, जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव, संयुक्त सचिव लता यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी ,देवब्रत मिश्रा ,पुष्पा शर्मा, सुनीता यादव, गौरी शंकर मिश्रा, शत्रुहन सूर्यवंशी, संतोष तंबोली, कल्पना सिंह ,लक्ष्मी बृजवासी, रागिनी चौधरी, रश्मि तिवारी, अपर्णा सारखेल, डॉक्टर प्रदीप निर्णेजक, निधि कश्यप, शिव साहू ,शशांक विश्वकर्मा , डॉक्टर पूनम सिंह ,सूर्यकांत खूंटे, सरला तिवारी, निखिल सिंह ,सहित विभिन्न स्कूलों के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर, रेंजर, स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित रहे।