आज से माता हिंगलाज देवी गरबा महोत्सव की धूम….कोरबा


पूज्य सिंधी पंचायत व समस्त सिंधी समाज के सहयोग एवं
सिन्धु महिला मंडल कोरबा के अथक प्रयास से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के शुभ अवसर पर सिन्धी समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता को समर्पित तीन दिवसीय”माता हिंगलाज देवी गरबा महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।
जिसका भव्य शुभारंभ आज
संध्या 6:30 बजे रानी रोड स्थित मोदी प्लाट में किया जाएगा। जो कि 8,910 अक्टूबर को प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक धूमधाम से मनाया जाएगा।
सिन्धु महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मीत रोहरा ने सभी सजातीय बन्धुओं से गरबा महोत्सव में शामिल होकर माता रानी की आराधना से आशीर्वाद प्राप्त करने का आव्हान किया है।