माननीय अध्यक्ष महोदय आप तो निजी कार्यक्रम के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर उड़ा रहे


बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ राज्य में तीन बार सफल सरकार बनाने और मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके मुताबिक वे 7 अक्टूबर को राज्य के बलौदा बाजार और जांजगीर जिले के दौरा पर रहेंगे। हालांकि दोनों जगह पर वे निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जहां बलौदा बाजार में वे एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचेंगे वहीं जांजगीर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष के घर शोक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। दोनों कार्यक्रम के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किए जाने का मामला सामने आते ही सरकारी धन और तंत्र के दुरुपयोग करने की चर्चा जोरों पर शुरू हो गई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के ऊपर निजी कार्यक्रमों में सरकारी तंत्र और धन का दुरुपयोग करने का एक गंभीर आरोप लग रहा है। क्योंकि यह न केवल नैतिकता का उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक संसाधनों का गलत इस्तेमाल भी है। जब कोई सरकारी अधिकारी या नेता अपने व्यक्तिगत या राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी साधनों का प्रयोग करता है, तो इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है और पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की कमी होती है। ऐसे में तीन बार के मुख्यमंत्री और अब विधानसभा अध्यक्ष पर भी सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लग रहा है। क्योंकि प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार में सरकारी धन के दुरुपयोग एक बड़ा मुद्दा भाजपा के द्वारा बनाया गया था, अब जब भाजपा की प्रदेश में सरकार है तब कांग्रेस के तरफ से इस तरह से निजी कार्यक्रम के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का उपयोग करने को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं।

दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए है कड़े कानून की जरूरत
प्रदेश में भाजपा की सरकार रही हो या फिर भाजपा की सरकारी धन ओर तंत्र का दुरुपयोग गंभीर समस्या रही है। इधर अब ऐसे दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कानून और निगरानी की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसके साथ ही, जनता और मीडिया को भी इस पर नज़र रखनी चाहिए, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो और भ्रष्टाचार कम किया जा सके।