बिलासपुर। खेल और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिलासपुर जिला स्तरीय सामाजिक क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 (प्रथम वर्ष) का आयोजन मिनी स्टेडियम, गांधी चौक, बिलासपुर (छ.ग.) में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 मार्च 2026 से होगा, जबकि टीमों के पंजीयन की अंतिम तिथि 24 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1,00,000 रुपये नगद एवं आकर्षक कप प्रदान किया जाएगा, वहीं उपविजेता टीम को 41,000 रुपये नगद व कप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ‘मैन ऑफ द मैच’ को 500 रुपये नगद तथा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ को 11,111 रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 9,999 रुपये रखा गया है। साथ ही परपल कैप और ऑरेंज कैप के लिए 3,333 रुपये प्रति कप निर्धारित किए गए हैं। आयोजन समिति ने बताया कि यह 8 ओवर की प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रत्येक टीम को 2 ओवर सर्कल के साथ खेलने होंगे। मैच टाई होने की स्थिति में बॉल आउट कराया जाएगा।
नियम एवं शर्तों के अनुसार यह जिला स्तरीय सामाजिक प्रतियोगिता है, जिसमें एक समाज से अधिकतम 2 टीमें भाग ले सकेंगी। खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य रहेगा। एंट्री फीस जमा करने के बाद ही नाम दर्ज किया जाएगा।
विशेष बात यह है कि बिलासपुर जिले के खिलाड़ियों को ही एंट्री मान्य होगी। युवाओं के उत्साह को देखते हुए आयोजन समिति ने प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण एवं DRS जैसी सुविधा भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।
प्रतियोगिता के आयोजक संदीप बोले ने अधिक से अधिक टीमों से भाग लेने की अपील की है। पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9827937685, 7400879700, 9039094940, 6262303946 एवं 7974368280 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभा को मंच देगी, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित करेगी।