गाजियाबाद में एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तविक पर कटर से हमला करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में हुआ एनकाउंटर। गुलफाम पर पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम घोषित किया था। वह फरार चल रहा था। 48 घंटे में दोनों कट्टरपंथी ढेर। इससे पहले उसके भाई जीशान को भी पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के लोनी में धारदार हथियारों से दो हमलावरों ने जान लेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद एसटीएफ और पुलिस एक्शन मोड में आई। फिलहाल सलीम दिल्ली के अस्पताल में गंभीर हैं। योगी सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ संदेश ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है।