रीवा (अखंड सत्ता)
गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री नागेन्द्र सिंह जी आज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचकर रीवा संसदीय क्षेत्र के सांसद माननीय श्री जनार्दन मिश्रा जी की धर्मपत्नी श्रीमती विजय कुमारी मिश्रा जी से भेंट कर विगत दिनों हुई सर्जरी के पश्चात उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने अस्पताल में भर्ती बेला चौकी में पदस्थ पुलिस कर्मी, जिन्हें अचानक हार्ट अटैक आने के बाद उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक ने अस्पताल में उपचाररत अन्य मरीजों से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है।