गाजियाबाद पुलिस ने देश के 15 राज्यों में आतंक मचाने वाले एक शातिर साइबर गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग WhatsApp पर Bhim Bypass, RTO Traffic Challan, और PayTm Pagal जैसी घातक APK फाइलें भेजता था। लोग इन्हें सरकारी सूचना या PDF समझकर जैसे ही डाउनलोड करते, उनका पूरा फोन हैक हो जाता और बैंक खाते से पैसे गायब हो जाते। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिंटू यादव, आदर्श कुमार केसरी, और प्रशांत दीप चौधरी को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 94 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।