कटनी, मध्य प्रदेश:- कटनी जिले में भी कई वर्षों से लगातार सेवाएं पूज्य सेंट्रल पंचायत माधव नगर के अध्यक्ष वीरेंद्र तीर्थनी जी सिंधु रतन आदरणीय गंगाराम कटारिया जी झूलेलाल सेवा मंडल के अध्यक्ष आदरणीय झम्मटमल ठारवानी जी के साथ मिलकर लगातार निरंतर जारी हैं उसी कड़ी में आज भी होली मिलन समारोह कार्यक्रम सामाजिक परिवारों में जहां गमी हुई है वहां के सभी सम्माननीय लोगों को एक स्थान पर एकत्रित करके उन परिवारों को सभी सामाजिक समाज के लोगों ने इस दुख की घड़ी में पहुंचकर होली का टीका लगाकर अपनी ओर से संवेदनाएं प्रकट की यह कार्यक्रम क्रिरीन लाइन सिंधु भवन में आयोजित होता चला आ रहा है



सिंधु भवन नई बस्ती वीनस होटल के पास भी समाज के जागरुक संस्था द्वारा पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत कटनी के तत्वाधान में भी कई वर्षों से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है पूज्य पंचायत शांति नगर अध्यक्ष अशोक चेलानी जी ने कुंदन दास स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया नवागत अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड वैदिक कॉलोनी पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष नंदलाल टहलरामानी जी ने भी सामूहिक निर्णय को स्वीकार करते हुए अपनी सहभागिता प्रदान की सामाजिक एकता सर्वोपरि यह है आप सभी सम्माननीय जनों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप सब का जीवन मंगलमय हो राजा जगवानी कटनी मध्य प्रदेश