रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के कट्टर समर्थक और समाज सेवक मोनू आहूजा ने आगे कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने निष्क्रिय व्यक्ति को उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे क्षेत्र की जनता में निराशा साफ देखी जा सकती है। आहूजा ने आगे कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता ने 35 साल तक बृजमोहन अग्रवाल जी को अपना आशीर्वाद दिया है और बृजमोहन अग्रवाल जी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे। लेकिन सुनील सोनी जी के सांसद रहते हुए उनकी कोई खास उपलब्धि नही रही, केंद्र सरकार संस्थान एम्स इलाज के लिए मदद मांगने पर भी कभी मदद नही मिली। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के द्वारा एजुकेशन हब साइंस कॉलेज के पास चौपाटी बनाई गई, तब पार्टी ने उसका विरोध किया गया था, सांसद होने के नाते श्री सोनी का स्मार्ट सिटी में नियंत्रण होने के बाद भी चौपाटी निर्माण कार्य को रोकने के लिए कुछ नही किया, और सांसद निधि को भी जनता के लिए पूरा खर्च भी नही करते थे। आम कार्यकर्त्ता जब उनसे मिलने जाता है तो टरका दिया जाता हुई।
माता का दरबार सजा है, कर लो दर्शन सारे, माता ही तो हरती है बच्चों के दुखड़े सारे : https://youtu.be/vV-2NDbbFWY