जब से सोशल मीडिया का अवतार हुआ है और भारत में सोशल मीडिया ने प्रवेश किया है तब से
आजकल के युवाओं के साथ-साथ अब बड़े बुजुर्ग महिलाएं बच्चे सभी सोशल मीडिया में दिनभर लगे रहते हैं और अब सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं है बल्कि एक कमाई का जरिया भी बन गया है यूट्यूब चैनल में आजकल कई लोग छोटे-छोटे रील बनाते हैं वीडियो बनाते हैं और यूट्यूब में डालते हैं जिससे यूट्यूबर कहा जाता है ऐसा ही एक यूट्यूबर जोड़ा जो आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाला है प्रथम बार छत्तीसगढ़ के न्याय धानी बिलासपुर के चक्करभाटा में पहुंचे सिंधु अमर धाम आश्रम का नाम उन्होंने बहुत सुना था सांई जी से फोन पर बात भी हुई वह कई प्रोग्राम वह वीडियो सांई जी के देखे थे तो इस शुक्रवार को वह पहुंचे श्री झूलेलाल मंदिर चक्कर भाटा मंदिर में सुबह सत्संग , दोपहर को सांई जी की बैठक शाम को महा आरती को देखा वह कवर किया लोगों से रूबरू हुए वह बातचीत की, इसी अवसर पर हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा भी मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने यूट्यूबर, सुशील व उनकी पत्नी कृतिका चावलनी से खास बातचीत की उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनके पिता का देहांत हो चुका है उनकी एक बहन है जिनकी शादी हो चुकी है उनकी माता जी घर में रहती है और उनका अच्छा खासा बिजनेस है फिर ऐसा क्या बात हुई या ऐसी कोन सी घटना घटी या क्या बात हो गई जो वह यूट्यूबर बन गए पति-पत्नी दोनों तो उन्होंने कहा कि हमे घूमने का बहुत शौक था और वह बहुत घूमते रहते थे तो एक दिन मन में आया कि भाई इतना हम घूमते हैं फोटो वीडियो बनाते हैं क्यों ना यूट्यूब में ईसे अपलोड करें तो जब उन्होंने अपने कार्यक्रम का जो घूमने गए थे उसका एक वीडियो 📼 यूट्यूब में अपलोड किया और कुछ दिन बाद जब उसने देखा तो बहुत ज्यादा लोगों ने उस वीडियो को लाइक किया शेयर किया वह पसंद किया तो उन्होंने सोचा कि अब क्यों ना हम यूट्यूब में अपना चैनल बनाएं सुशील ने हिंदी में अपना चैनल चालू किया जिसे 5 साल हो रहे हैं और लगभग चार लाख इसके फॉलोअर हैं और उनकी पत्नी कृतिका ने लगभग 2 साल पहले सिंधी चैनल चालू किया जब देखा की हिंदी चैनल बहुत पॉप्युलर हो चुका है तो क्यों ना हम अपनी भाषा में भी अपना चैनल चालू करें और लोगों को अपना खान रहन-सहन संत महात्मा तीज त्यौहार सत्संग कीर्तन और बहुत सारी ऐसी बातें हैं जो हम समाज को दिखाएं वह उन्हें बताएं आज उनके चैनल के भी लगभग 1 लाख फॉलोअर बन चुके हैं दोनों पति-पत्नी पॉपुलर यूट्यूबर बन चुके हैं और वीडियो वगैरा बनाने के लिए उन्होंने बताया कि पूरे देश भर वह घूम चुके हैं पर बिलासपुर प्रथम बार आए हैं और बहुत अच्छा लगा बिलासपुर आकर यहां पर समाज के लोगों से मिले बहुत बढ़िया लगा एक अपनापन बहुत प्यार और सम्मान मिला सांई जी से भी आशीर्वाद मिला और रायपुर और दुर्ग जाएंगे कुछ और प्रोग्राम कवर करने के लिए यूट्यूब में दिखाने के लिए उन्होंने बताया कि यूट्यूब में भी अच्छी कमाई हो रही है अब वह एक बिजनेस के तौर पर यूट्यूब को आगे बढ़ा रहे हैं और अपनी टीम के साथ लगे रहते हैं जिसमें उनकी पत्नी का पूरा सहयोग मिलता है और लोग भी अब जुड़ रहे हैं वह हमारे कार्यक्रम को हमारी खबरों को बहुत पसंद करते हैं
बहुत सारी ऐसी बातें हैं सिंधी समाज की जो आज के युवा पीढ़ी को पता नहीं है हमारे समाज का इतिहास बहुत पुराना है प्राचीन है और बहुत अद्भुत है यह लोगों को जानकारी अगर हो जाएगी ना तो समाज का उद्धार हो जाएगा और शक्ति ताकत और बढ़ जाएगी युवक किस कूल से हैं किस धर्म से हैं और बहुत सारी ऐसी बातें हैं जो हम घूम रहे हैं तो हमें पता चल रही है लोगों से मिल रहे हैं तो जान रहे हैं जो हम यूट्यूब के माध्यम से अपने चैनल के माध्यम से लोगों को बताएंगे समाज को बताएंगे और जागृत करेंगे वह उन्हें आगे बढ़ाने में मदद भी मिलेगी, हमर संगवारी पहला अखबार है जो हमारा इंटरव्यू लिया वह हमसे बातचीत की हमे बहुत अच्छा लगा और हमर संगवारी अखबार भी वाकई में बहुत बढ़िया है जैसा उसका नाम है वैसा उसका काम है हमर संगवारी के सभी पाठकों को हम अपनी ओर से बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं देते हैं कि वह हमेशा खुश रहे वह आगे बढ़े
भवदीय
विजय दुसेजा
