सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने कोटा के समीपवर्ती आदिवासी बाहुल्य वाले ग्राम भेड़ापाट के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चो के बीच जाकर बाल दिवस मनाया ~
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना कर संस्था के संयोजक गण सतराम जेठमलानी और रेखा आहुजा जी द्वारा प्रतिभा शाली बच्चो को मैडल पहना सम्मानित किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों महेंद्र माखीजा , रूपल चांदवानी , सिमरन तलरेजा भावना पोपटानी , मनीषा चांदवानी, कविता मोटवानी,व मनोज मनसुखानी तथा कुमार भाई ने उपस्थित आंगन बाड़ी के बच्चो को खिलौने बिस्किट , छात्रों को खेल सामग्री व कॉपी पेन , छात्राओं को सेनेटरी पेड , महिलाओं को साड़ीयां , प्राथमिक विद्यालय के बच्चो का टाई बेल्ट , आइडेंटिटी कार्ड आर्थिक रूप से जरुरत मंद बच्चों को ड्रेस व अनाज तथा अन्य उपस्थित ग्रामीणों में कपड़े आदि वितरित किए गए ~
कार्यक्रम संयोजिका रेखा आहुजा जी ने इस वृहद आयोजन की सफलता में सहभागी सहयोगियों यथा वरिष्ठ समाज सेवी इंदर गुरबानी , राम हिंदुजा , बंटी पंजवानी , सोनू पाहुजा, कुसुम मिश्रा,शिक्षक नारायण नायक जन प्रतिनिधि विष्णु कैवर्त, धनराज पोरते तथा के संयोजक सतराम जेठमलानी के प्रति आभार व्यक्त किया।
