कार्यकर्ताओं से पर्चियां में फीडबैक लाडली बहन योज़ना व दो नारों ने जबर्दस्त जीत का तोहफ़ा दिया
भारत की ख़ूबसूरत लोकतांत्रिक प्रणाली व बुद्धिजीवी सटीक मतदाताओं की निर्णय क्षमता पर दुनियाँ हैरान-एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
गोंदिया – वैश्विक स्तरपर सारी दुनियाँ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के चुनावी महापर्व को हैरत भरी नजरों से देखती है कि, उनके पूरे देश के नागरिकों या जनसंख्या वाला तो भारत में एक ही राज्य है, ऐसे 29 राज्य 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं तो कितना बड़ा चुनावी महापर्व होता होगा, आज हम इस विषय पर इसलिए चर्चा कर रहे हैं क्योंकि कल दिनांक 23 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र व झारखंड राज्यों व अनेक राज्यों के उपचुनाव परिणामों का ऐलान हुआ, जिसके लिए मैंने तीन सटीक विश्लेषण दिए थे, तीनों विश्लेषण हंड्रेड परसेंट सटीक साबित हुए अब हम इसे आगे बढ़ाकर राज्यों में सरकारी बनाने का विश्लेषण व जीत के कारणों पर चर्चा करेंगे,चूँकि झारखंड में तो सीएम झामुमो का ही होगा परंतु सबकी नज़रें महाराष्ट्र पर लगी हुई है। मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि सीएम एकनाथ शिंदे ही रहेंगे, हालांकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी यानी 288 में से 132 सीटें शिवसेना 57 व एनसीपी को 41 सीटें मिली है, सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है, सबकी नज़र है, बीजेपी का सीएम होगा। 23 नवंबर 2024 को उद्धव ठाकरे साहब ने भी सीएम बीजेपी का होने होना चाहिए ऐसी बातें कहीं। मेरा व्यक्तिगत निजी मानना है कि सीएम एकनाथ शिंदे साहब भी हो सकते हैं क्योंकि बीजेपी की यह सटीक रणनीति का हिस्सा हो सकता है,जिसका आगे अन्य राज्यों में चुनावों में बीजेपी को बहुत फायदा व महाराष्ट्र में अनेक मुद्दों पर भी फायदा होगा,
