” महादेवनगर ( अहमदाबाद, गुजरात ) सबजोन की छेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्र. कु. चन्द्रिका दीदी जी का आज दिनांक 21 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को बिलासपुर के तोरवा स्थित ” सिंधु भवन ” मे शाम 4 बजे से ” खुशियों भरी सौगात ” विषयक कार्यक्रम रखा गया है, जिसमे दीदीजी के द्वारा जीवन मे दुख, चिंता, तनाव व डिप्रेशन को दूर करने हेतु खुशनुमा जीवनशैली अपनाकर जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन लाने व स्वस्थ भारत – समृद्ध भारत – के लिये नशा मुक्त भारत बनाने हेतु पूरे भारतवर्ष मे आपके द्वारा चलाये जाने वाले अभियान के अंतर्गत राजयोग की प्राचीन परंपरा को पुर्नजीवित करने की शिक्षा दी जाएगी| जिससे मानव जीवन मे व्याप्त विभिन्न समस्याओ का निवारण कर सच्ची सुख -शांति की स्वर्णिम परंपरा की ऒर हम वापिस चलकर ” स्वर्णिम भारत”की ओर अग्रसर हो सके. और सभी के जीवन से अज्ञानता का अंधकार मिटाकर हम जीवन क़ो आध्यात्मिकता के प्रकाश से प्रकाशित कर सके | उल्लेखनीय है, की दीदी जी ब्रह्माकुमारिस की “कला एवं संस्कृति ” प्रभाग व युवा प्रभाग की चेयरपर्सन भी है, साथ ही ब्रह्माकुमारिस की ‘मैनेजमेंट कमेटी’ की आप एक्टिव मेंबर भी है | आपको सन 2002 मे “गुजरात गौरव अवार्ड ” से भी सम्मानित किया जा चूका है|