
दुनिया में लोग जहां खुशी से वंचित है चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है, तनाव और चिंता आदि विभिन्न प्रकार की बुराइयों से लोग आज दुखी और अशांत हो चुके हैं और सच्ची खुशी की तलाश में लगे हुए हैं हम सबके लिए बहुत ही खुशखबरी की बात है कि ऐसे समय में ऐसी खुशियों की सौगात लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर एक कार्यक्रम जिसका नाम ही है खुशियों भरी सौगात का, आयोजन सिंधु भवन तोरवा में किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अहमदाबाद गुजरात से आई हुई आदरणीय राजयोगिनी चंद्रिका दीदी जी जो वर्तमान में सब जॉन हेड ब्रह्मा कुमारी महादेव नगर सब जॉन गुजरात, ब्रह्माकुमारी मैनेजमेंट कमेटी की मेंबर, चेयरपर्सन आर्ट एवं कल्चरल विंग तथा वाइस चेयरपर्सन यूथ विंग द्वारा अपने अनमोल मधुर महावाक्य द्वारा किया जाएगा आदरणीय राजयोगिनी चंद्रिका दीदी जी आध्यात्मिकता से भरपूर जिन्हें देखने मात्र से ही लोगों के दुख पीड़ा समाप्त हो जाती है ऐसे परम आदरणीय राजयोगिनी चंद्रिका दीदी जी का आगमन दिनांक 21 जनवरी 2025 को हो रहा है जिनका वक्तव्य 21 जनवरी 2025 को समय शाम 3:30 बजे से 6:00 बजे तक सिंधु भवन तोरवा में रहेगा