श्री झुलेलाल मंदिर झुलेलाल नगर चक्करभाटा में साहो सुक्रवार मनाया गया संध्या 7:00 भगवान झूलेलाल एवं बाबा गुरमुख दास जी की मूर्ति पर फूलों की माला पहनाकर
पूज्य बहराणा साहब की अखंड ज्योत प्रजवलित करके कीर्तन भजन किया गया आरती की गई विश्व कल्याण के लिए पल्लव पाया गया इस अवसर पर संतलाल दास जी ने आए हुए सभी भक्तजनों को साहो सुक्रवार की बधाइयां और शुभकामनाएं दी प्रति माह चंद्र का दिन जो आता है उसके बाद जो शुक्रवार पड़ता है उसे साहो शुक्रवार कहा जाता है यानी की शुभ शुक्रवार आज इस

पावन अवसर पर आए हुए सभी भक्तजनों की मनोकामना पूरी हो भगवान झूलेलाल जी की कृपा आप पर सदा बनी रहे अभी 2 दिन पूर्व प्रयागराज में चल रहे सनातन धर्म के महापर्व कुंभ मेले में एक दुखद घटना घटी जिसमें कम से कम 30 लोगों की मृत्यु हो गई उन लोगों की आत्मा की शांति के लिए हम भगवान झूलेलाल से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं उनके घर वालों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें कार्यक्रम के

आखिर मैं प्रसाद वितरण किया गया एवं पूज्य बहराणा साहब को मंदिर से लेकर तालाब में विसर्जन किया गया और अखंड ज्योत को प्ररवान किया गया आज के इस पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया घर बैठे हजारों की संख्या में लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति, श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा