श्री झूलेलाल वेलफ़ेयर सोसाइटी के तत्वाधान में ईस वर्ष श्री भगवान झूलेलाल जी का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इसी कड़ी में 8 फरवरी दिन शनिवार सुबह 12:00 बजे श्री झूलेलाल मंदिर के संत सांई लाल दास जी के द्वारा अखंड ज्योत प्रजवलित करके 51 दिवसीय वरुण देव महायज्ञ आरंभ किया, जैसे ही संत श्री लाल दास जी का आगमन हुआ, वैसे ही संस्था के सदस्यों के द्वारा फुलो
की माला पहनाकर ,स्वागत किया व शाल श्रीफल देकर
सत्कार किया गया, अनिल पंजवानी के द्वारा भक्ति भरे कई भजन गाए गए जीसे सुनकर उपस्थित भक्तजन झूम उठे इस अवसर पर संत सांई लाल दास जी के द्वारा अपनी अमृतवाणी में कहा कि त्रेता युग से यज्ञ की परंपरा चली आ रही है और यज्ञ का जो फल मिलता है वह इस लोक के साथ-साथ परलोक में भी काम आता है और यज्ञ से सनातन धर्म को ताकत मिलती है यज्ञ से जो घर का आसपास का वातावरण है वह भी शुभ होता है यज्ञ से भगवान प्रसन्न होते हैं यज्ञ का बहुत बड़ा महत्व है और यहां पर तो एक दिन नहीं बल्कि 51 दिन यज्ञ होने जा रहा है हमारे भगवान झूलेलाल के जन्म उत्सव के अवसर पर, संस्था के अध्यक्ष और सभी


पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाइयां व शुभकामनाएं इस अवसर पर पंचायतों के भी कई अध्यक्ष उपस्थित थे जिनका संत सांई लाल दास जी के द्वारा पाखर पहनाकर श्रीफल देकर सम्मान किया गया जिनमें प्रमुख हैं नरेंद्र नागदेव नरेश, कोटवानी, आनंद लालवानी, मनोहरलाल थावरानी,राम चंद नागवानी, श्रीमती विनीता भावनानी
कार्यक्रम के आखिर में आरती की गई प्रसाद वितरण किया गया
आज के इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष जगदीश हरद्ववानी, पदाधिकारी नानक नागदेव सेवक राम वाधवानी, इंद्रजीत गंगवानी ,जगदीश जाग्यासी, विजय हरियानी, विजय दुसेजा, गोविंद दुसेजा,मधु, प्रिया, कविता, दिव्या,कुमारी रेशमा,नितू हरद्ववानी का सहयोग रहा
स्थान सिटी कोतवाली के पीछे गली नंबर 2 तेलीपारा बिलासपुर