
विशेष संवाददाता राहुल मनिकपुरी। सिंधीकॉलोनी भक्त कवर रामनगर बिलासपुर में अवैध निर्माण सिंधी समाज की सबसे बड़ी कॉलोनी मानी जाने वाली सिंधी कॉलोनी में अवैध निर्माण व बेजा कब्जा बढ़ते जा रहा है सिंधी कॉलोनी गोधू चौक स्थित प्रकाश भागवानी द्वारा बिना नगर निगम की अनुमति के पांच दुकान बना रहा है नियम के अनुसार यहां पर कमर्शियल पर रोक है केवल रेजिडेंशियल ही निर्माण कार्य हो सकते हैं लेकिन यहां नियम के विपरीत बिना जगह छोड़े बिना पार्किंग छोड़ें मुख्य सड़क सड़क पर निर्माण किया जा रहा है जो समझ से परे हैं स्थानीय दुकानदार श्रीधर पमनानी वार्ड वासी नरेश गिडवानी ने बताया कि यहां पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण हो रहा है ठीक इसी तरह आसन हिंदूजा के घर के सामने कपड़े की दुकान और सेलून के कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ जाती है और उससे आगे बढ़ते हैं लक्षू चौक पर जो 24 घंटे पान ठेले चखना दुकान खुली रहती है वहां पर भी बिना अनुमति के डबल स्टोरी बिना कालाम के दुकान बनाई जा रही है जो कभी भी गिर सकती है जिसके कारण लोगों की दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं नगर निगम इस और ध्यान नहीं दे रहा है कभी भी बिल्डिंग गिर कर दुर्घटना हो सकती है