
श्रीमती पार्वती देवी पत्नी स्वo श्री कन्हैया लाल तोलानी निवासी नोहर का स्वर्गवास दिनांक 14 फरवरी 2025 को हो गया। जहां सभी बेटियों ने अपनी माता को कंधा देकर मुखाग्नि दी। कल्याण भूमि में मौजूद लोगों की ये दृश्य देखकर आंखें नम हो गई।
पार्वती तोलानी की 9 बेटियां हैं, उनका कोई बेटा नहीं था। उन्होंने अपनी बेटियों को बेटे की तरह ही पाला था। बेटियों ने हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए माता का अंतिम संस्कार किया।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार में मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई।