(बिन बोले सब मिलता है बोल के क्या मांगे मेरी दुनिया तुम हो दुनिया से क्या मांगे)
रायपुर :- श्री दुर्गा मंदिर मढी़ का 65 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षो उल्लास के संग मनाया गया, लिली चौक रायपुर में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे श्री श्री 1008 सतगुरु किशन पुरी गोस्वामी जी की मूर्ति को पंच अमृत से स्नान कराया गया नए वस्त्र धारण कराए गए विधि विधान के साथ पंडित कमल जी के द्वारा पूजा पाठ कराया गया 11:00 बजे सत्यनारायण की कथा आरंभ की गई 12:00 बजे हवन यज्ञ किया गया दोपहर 1:00 बजे सर्व समाज के लोगों के लिए आम भंडारे का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारा ग्रहण किया संध्या 7:00 बजे आरती की गई रात्रि 8:00 से 12:00 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में कलाकार गायक पहुंचे वह अपनी मधुर वाणी से सभी ने अलग-अलग कई भक्ति भरे भजन व गीत गाए जीसे सुनकर उपस्थित सभी भक्तजन झूम उठे इस अवसर पर 24 वे पीठाधीशवर मंहत सतगुरु श्री आनंतपुरी गोस्वामी जी ने भी अपनी अमृतवाणी में दो भजन गाए जीसे सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो गए अपनी अमृतवाणी में कहा कि

(जब बिन मांगे सब कुछ मिलता है दुनिया वाले से क्या मांगे मेरी दुनिया तुम हो तुम्हारे सिवा और कहां जाएं)
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की जय हो सदा विजय हो हम सनातन धर्म को मानने वाले भगवान रामचंद्र जी के वंशज हैं भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं भोलेनाथ के बच्चे हैं हम सभी को अपने धर्म शास्त्र और नीति के अनुसार कार्य करना चाहिए जो आज लोग माया के पीछे भाग रहे हैं वह माया किसी के हाथ में नहीं आने वाली आज मेरे पास है कल तुम्हारे पास है परसों किसी और के पास होगी पैसों के लिए खाना पीना छोड़ दिया घर का बच्चों का ध्यान देना छोड़ दिया अपनी सेहत का ध्यान देना छोड़ दिया अंत में वही पैसा तुम्हारे साथ नहीं जाएगा और फिर इस पेसो को खर्च करके अपने शरीर को ठीक करते हो जिसे कमाने के लिए खराब किया था

( जो तुमने कमाया है वह साथ नहीं जाएगा कोई और दूसरा इसे खायेगा खाली हाथ आए हो खाली हाथ जाओगे)
तो फिर किस बात का घमंड करते हो यह मेरा है मैंने बनाया है जब तू कुछ ले नहीं जा सकते हो तो फिर तुम्हारा कैसे होगा इसलिए जीवन के लिए जो जितना जरूरी है उतना ही धन कमाना चाहिए और बाकी धन को धर्म के कार्य में दान पुण्य के कार्यों में दीन दुखियों के कार्यों में सेवा के कार्यों में लगाना चाहिए और भक्ति मार्ग को कभी नहीं छोड़ना चाहिए यह वही मार्ग है जो तुम्हें सद मार्ग पर लेकर जाएगा तुम्हें भगवान से मिलाएगा और हमारे समाज में एकता होनी बहुत जरूरी है हाल ही में जो चुनाव हुए हैं उसे अपने सभी ने देखा जब एक हो गए तो किस तरह नीचे से लेकर ऊपर तक एक ही पार्टी की सत्ता आ गई तो एक जब रहेंगे तभी आपका आधार बढ़ेगा आपकी शक्ति बढ़ेगी आपकी ताकत बढ़ेगी, और अहंकार को खत्म कर दो अहंकार वह 🌰बीज है जो पल में बढ़कर बरगढ़ से भी ऊंचा झाड़ जैसा बन जाता हैं उस बीच को अपने दिल के अंदर पनपने मत दो , इस अवसर पर कई पार्षद जो चुनाव में जीते हैं वै भी पहुंचे वह मंदिर मे मथा टेक कर , गुरुजी से आशीर्वाद लिया वह चर्चा करते हुवे उन्होंने कहा कि जब हमें टिकट मिली थी तो हमें उम्मीद नहीं थी कि हम चुनाव जीत जाएंगे यह गुरुजी का आशीर्वाद है और जनता का प्यार मिला जीसके कारण आज हम चुनाव जीते गए और गुरुजी से आशीर्वाद लेने आए हैं कि आगे भी हमारा मार्गदर्शन करते रहे और अपना आशीर्वाद बनाए रखें

कार्यक्रम के आखिर में अरदास की गई पल्लव पाया गया विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई इस पूरे कार्यक्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त जन छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र से आए और शामिल हुए, आज के इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष तौर पर रायपुर पहुंचे और प्रोग्राम को कवर किया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्री दुर्गा माता मंदिर मढी़ के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा
