
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव गुलजार भवन द्वारा समस्त गीता पाठशाला में परमात्मा शिव की याद में परमात्मा शिव का आवाहन करते हुए ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया उक्त कार्यक्रम में आदरणीय राजयोगिनी राखी दीदी जी ने बताया कि जिस घर और स्थान में परमात्मा शिव का झंडा लहराता है वह घर सदैव परमात्मा की छत्रछाया के अंदर रहता है और सदा

सुरक्षित और निर्विघ्न रहता है इसके साथ ही साथ आदरणीय दीदी जी ने यह भी बताया कि सर्वधर्म को एकता में बांधने का यह झंडा प्रतीक है आज हम देखते हैं कि विश्व में सभी राष्ट्र के अलग-अलग धर्म के अलग-अलग भाषा के अलग-अलग झंडा फहराया जाता हैं परंतु परमात्मा शिव का एकमात्र झंडा जो सभी धर्म को आपस में भाईचारे होकर रहना सीखाता है परमात्मा के झंडा को देखकर ही हमें उनकी स्मृति आएगी और स्मृति मात्र से हमारे जीवन में आने वाले दुख समाप्त हो जाते हैं