
बिलासपुर :- ब्रह्माकुमारी आश्रम शुभम विहार की बहनों के द्वारा विगत 13 सालों से प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगल नाका चौक पर बाबा बर्फानी की झांकी बनाई जाती है इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ एवं नंदी महाराज की बर्फ से बनी वह 12 ज्योतिर्लिंग की की सुंदर झांकी बनाई गई है 22 फरवरी से 26 फरवरी तक सुबह से लेकर रात तक आम जनता भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं वह 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करके बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं वह खुश हो रहे हैं ऐसा अदभुत झांकी का नजारा देखकर

इस अवसर पर सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज संरक्षक कैलाश मलघानी अध्यक्ष मनीष लाहोरानी सलाहकार ओमप्रकाश मनचंदा एवं हमर संगवारी के प्रमुख विजय दुसेजा ने विशेष रूप से ब्रह्माकुमारी की झांकी देखने बर्फानी बाबा के दर्शन करने पहुंचे यहां ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा , आए हुए अतिथियों के साथ
दीप प्रजवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई सभी सदस्यों ने 12 ज्योतिर्लिंग पर चलकर दीप प्रजवलित किया इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष और संरक्षक , एवं सदस्यों ने बहुत खुशी व्यक्ति की कहा कि ऐसा अदभुत नजारा देखकर हमारा मन बहुत प्रसन्न हुआ है और हम अपने आप को बड़े भाग्यशाली मानते हैं की ब्रह्माकुमारी बहनों ने हमें आने का निमंत्रण दिया वह ऐसा दृश्य देखकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन करके 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करके हमें बहुत खुशी हो रही है कि हमारे शहर में ऐसी झांकी सजाई गई है ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा ,
शहर के सभी लोगों को सह परिवार पहुंचकर 12 ज्योतिर्लिंग ओर बर्फानी बाबा के दर्शन करने चाहिए इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी आश्रम के सभी भाई बहनों का विशेष सहयोग रहा