साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के द्वारा विगत दिनों लगातार एक सप्ताह में कई सारे दान पुण्य परोपकार के कार्य किए गए जिसमें सबसे पहले घर का बना हुआ शुद्ध स्वादिष्ट भोजन तैयार करके विद्व आश्रम में पहुंचकर वृद्ध जनों को खिलाया गया एवं रेलवे स्टेशन बस स्टैंड अन्य जगह में जरूरतमंदों को भी भोजन सेवा दी गई कपड़े वितरण किए गए मानसिक रूप से विकलांग महिलाओं का आश्रम घरौंदा में पहुंचकर शुद्ध भोजन की सेवा दी गई गौशालाओं में गायों को गुड,🌳हरा चारा वह फल खिलाया गया, 33 जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन वितरण किया गया संस्था की प्रमुख सपना कलवानी ने यह जानकारी दी उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष एक सप्ताह तक दादा के बताए हुए राह पर चलते हैं वह सेवा के परोपकार के कार्य करते हैं वैसे तो संस्था के द्वारा प्रति माह सेवा चलती रहती है पर साल में एक सप्ताह ऐसा आता है कि हम प्रतिदिन ऐसे सेवा कार्य करते हैं और यह फरवरी का महा तो बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है वैसे भी अभी कुंभ का मेला चल रहा है लोक प्रयागराज पहुंचकर गंगा मैया में डुबकी लगा रहे हैं स्नान कर रहे हैं हमारे दादा कहते हैं की आप गंगा जमुना में डुबकी लगाओ या ना लगाओ पर लोगों के दुख में गम में शामिल होकर वह उनकी सेवा जरूर करो कहते हैं ना
(सारे तीरथ धाम आपके श्री चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में)
हमें यह सेवा करने में ही जो आनंद की अनुभूति होती है उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता जैसा कि दादा दो बातों पर जोर देते थे एक है सबसे प्यार करो दूसरा सबको माफ करो और हमेशा भगवान का शुकराना करो आज के सभी सेवा कार्यों में साधु वासवानी सेंटर के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा
भवदीय
विजय दुसेजा
