
बिलासपुर कैट इकाई के अध्यक्ष किशोर पंजवानी व कैट बिलासपुर के सचिव हीरानन्द जैसिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य का इनाम देते हुए दिल्ली कैट शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य बनाया गया है , अब बिलासपुर जिले के व्यापारियों की किसी भी प्रकार की आ रही समस्याओं को हल करने दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व व केंद्र सरकार के समक्ष बात पहुचाई जा सकती है , किशोर पंजवानी व हीरानन्द जैसिंह दोनों ने सयुक्त बयान में कहा कि नई जिम्मेदारी देने के लिए कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया जी कैट के राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी व कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र गांधी के लिए आभार व्यक्त किया ,