बिलासपुर :/ होलिकोत्सव पर भोग भंडारे का आयोजन ~ विश्व के 187 देशों में मानव मात्र के सेवा और स्वास्थ्य , शांति सद्भाव के लिए आध्यात्मिक पताका फहरा रही संस्था आर्ट ऑफ लिविंग परिवार बिलासपुर चेप्टर द्वारा होलिकोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय नया बस स्टैंड पर भोग भंडारे का आयोजन किया गया ~ ज्ञातव्य है कि होली के दूसरे तीसरे दिन होटल तो होटल ठेले खोमचे वाले अपना व्यवसाय बंद रखते हैं जिससे किसी आवश्यक कार्य से शहर आए हुए यात्री गण और ठेले खोमचे की फेंकी गई जूठन पर आश्रित पशु धन भूख से व्याकुल हो जाते हैं इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए संस्था द्वारा आज विशेष भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के साधक गण नरेश सुल्तानिया , रत्नेश गुप्ता , अरविंद अग्रवाल समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक माधव मुजुमदार तथा हंगर फ्री बिलासपुर मिशन कोई न सोए भूखा के संस्थापक सतराम जेठमलानी का सक्रिय सहयोग रहा।