श्री सिंधु अमर धाम आश्रम झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चकरभाठा के संत सांई लाल दास जी का 41 वां जन्म उत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया कार्यक्रम रात्रि 10:00 बजे आरंभ हुआ 1:00 बजे समापन हुआ कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरमुख दास, भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति पर फूलों की माला पहनाकर की गई इस अवसर पर केशु जावेद म्यूजिकल पार्टी ग्वालियर के द्वारा भक्ति मय संगीत मय कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई

एक से बढ़कर एक सिंधी हिंदी भजन व गीत गाए जिसे सुनकर भक्तजन झूम उठे इस अवसर पर बिल्हा नगर के विधायक माननीय धरमलाल कौशिक जी विशेष रूप से झूलेलाल मंदिर पहुंचकर संत सांई लाल दास जी को जन्मदिन की वह चैटीचंद्र महोत्सव की बधाइयां और शुभकामनाएं दि रात्रि 12:00 बजे संत श्री साई लाल दास जी माननीय धरमलाल कौशिक जी पूज्य माता साहिब बरखा भाभी मां भक्तजनों के संग केक काटकर अपना 41 वां जन्म उत्सव मनाया वह सभी भक्तजनों को केक खिलाया धरमलाल कौशिक जी ने कहा कि आज बड़ा ही शुभ दिन है

आज आप सिंधी समाज के भगवान झूलेलाल जी का भी जन्म उत्सव है हमारे सांई जी का भी जन्म उत्सव है हिंदू नव वर्ष भी है इतनी सारी खुशियां आज सिंधी समाज को एक साथ मिली है और हमेशा सांई जी अपना जन्म उत्सव अलग-अलग शहरों में भक्तों के संग मानते हैं आज अपने घर में मना रहे हैं तो हमें भी बहुत अच्छा लग रहा है और आने का मौका भी मिला है और इस बार गर्मी में जल की समस्या उत्पन्न हो रही है इसलिए जल की हर एक बूंद को संरक्षण करना चाहिए 💧पानी को बचाना चाहिए और पानी के देवता ही वरुण देव हैं अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए भी हम शिवनाथ नदी का पानी लाने वाले हैं तो सभी से हम यही कहना चाहेंगे कि जल ही जीवन है जल को व्यर्थ ना गवाएं सांई जी ने अपने अमृतवाणी में आए हुए सभी भक्तजनों को धन्यवाद किया उन्होंने इस दास को जो प्रेम आशीर्वाद दिया है विगत 25 सालों से आगे भी आपका प्यार आशीर्वाद मिलता रहेगा यही मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा गिफ्ट है

कि आपका आशीर्वाद प्यार मेरे परिवार के ऊपर इस मंदिर के सभी सदस्यों के ऊपर बना रहे बड़ी खुशी की बात है कि लोग अब जागृत हो रहे हैं अपने भगवान झूलेलाल के प्रति सनातन धर्म के प्रति सजग हो रहे हैं इस विगत एक माह में पूरे देश भर में अलग-अलग शहरों में हजारों की संख्या में सामूहिक रूप से पूज्य बहराणा साहब की पूजा अर्चना हुई वह निकला गया जो एक छोटी सी ज्योत इस मंदिर से शुरुआत हुई थी 101 बहराणा साहब की आज वह 2100 के पार पहुंच गई सामूहिक रूप से हर कोई अपने-अपने हिसाब से बहराणा साहब की पूजा अर्चना कर रहा है वह जुड़ रहा है इस पूजा से सांई जी के द्वारा धर्म लाल कौशिक जी का स्वागत सत्कार किया गया धर्मलाल जी ने भी सांई जी का स्वागत सत्कार किया

आए हुए सभी भक्तजनों के लिए आम भंडारे का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया आज के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग शहरों से भक्त जन
पहुंचे थे इस पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया घर बैठे हजारों लोगों ने आज का कार्यक्रम को देखा
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप सिंधी महिला मंडल , सिंधी युवा मंडल चक्करभाटा,के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा
