
संयोजक सुशील जायसवाल के निर्देश पर बैठक में जिला प्रभारी कमल कौशल, महानगर प्रभारी विश्व प्रकाश “रूपन “, जिला संगठन मंत्री प्रवीण रस्तोगी,नगर अध्यक्ष रमेश जायसवाल, महानगर उपाध्यक्ष इंदर मोटवानी व संरक्षक राजेश जायसवाल जी उपस्थित रहे।
बैठक में महत्वपूर्ण विचारों के आदान प्रदान के दौरान जहां एक ओर व्यापारी नेताओं ने बताया कि आज बाहर के व्यापारियों द्वारा मनमाने दाम देकर खरीदी जा रही अयोध्या में जमीन से स्थानीय व्यापारी का यहां जमीन खरीदना फिर व्यापार करना बहुत टेढ़ी खीर हो गया है।
तो वहीं आन लाइन खरीद मे बेतहाशा वृद्धि से कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, बर्तन,दवा आदि व्यापार की कमर टूट गई है।
नई तकनीक के आ रहे दो पहिया,चार पहिया वाहन की रिपेयरिंग अब बाजारों में न आकर सीधे एजेंसी पर जाने, होटलों में आयोजित होने वाले उत्सवों से टेंट व्यवसाय के व्यापार पर भी दुष्प्रभाव पड़ा है।
श्री रुपन ने कहा कि अदूरदर्शी व स्थानीय जनता से संवादहीनता व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से चौड़ीकरण के बाद सहादत गंज से टेढ़ी बाजार के बीच मंदिर निर्माण के बाद आ रही लाखों श्रद्धालुओं की संख्या का लाभ मिलना भी पुराने फैजाबाद वर्तमान अयोध्या कैंट के व्यापारियों के लिए टेढ़ी खीर हो गया है।
कुछ प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि श्रेय लेने के लिए सरकार के मुखिया को मंदिर के इर्द गिर्द बढ़े व्यसाय को पूरे जनपद से जोड़ दिखा कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैंऔर कहते फिर रहे हैं कि पहले ये पांच किलो लड्डू बेचते थे अब दो कुंटल ।सवाल है कि वहां के प्रसाद, प्रसाधन,होटल,भोजन की वृद्धि का लाभ अयोध्या कैंट के व्यापारियों को कैसे मिले,इस टर ध्यान देना जरूरी है। तो वहीं अप्रत्याशित गृह कर -जलकर से भी नागरिकों को बहुत पीड़ा है।
व्यापार अधिकार मंच ने एक स्वर से पांच सौ वर्षों के बाद प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद वर्तमान सरकार को साधुवाद देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आर्थिक सलाहकार पी.वी.राजू से मांग की कि विकास का विस्तार व आ रहे श्रद्धालुओं को अयोध्या कैंट तक आगमन सुनिश्चित करने की योजना बनाकर इसका व्यापक पर्यटन की दृष्टि से रिकाबगंज, सिविल लाइंस,सहादत गंज, खवासपुरा साहबगंज पर भी विकास किया जाय।
आस पास घूमने के स्थान बनाये जांय, जिससे पर्यटन हेतु आ रहे श्रद्धालुओं का लाभ इस क्षेत्र के खुदरा व्यापारियों को भी मिल सके।
इस हेतु व्यापार अधिकार मंच पदाधिकारियों के महत्त्वपूर्ण सुझाव भी श्री राजू ने नोट किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आर्थिक सलाहकार श्रीमान पी.वी.राजू ने संपूर्ण जनपद के समग्र विकास हेतु प्राप्त सुझावों पर अवश्य ही समाधान हेतु आश्वस्त किया और एम.एस.एम. ई.सेक्टर में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से व्यापारी जगत को होने वाले लाभ गिनाकर उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु प्रोत्साहित भी किया।