*सर्व का दाता एक परमात्मा है, मनुष्य आत्माएं निमित्त मात्र है: बीके पूर्णिमा
बिलासपुरः प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा में पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके रूपा ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरूद्वारा जहा भी भी मनुष्य अर्जी लगाये, प्रार्थना परमात्मा के पिस ही पहुँचती है। दाता एक परमात्मा ही है मनुष्य आत्माएं निमित्त मात्र है। जब परमात्मा के सर्वगुण संपन्न श्रेष्ठ संतान कंगाल दुखी हो जाते है तब परमात्मा ब्रह्मा तन का आधार लेकर राजयोग सिखाते है।
आगे कहा कि हम आत्मा राजा है। सूक्ष्म इंद्रियां मन बुद्धि संस्कार हमारी रचना है। जिस प्रकार राजा कोई कार्य स्वयं नही करता बल्कि राज्य कारोबारी करते है। उसी प्रकार आत्मा भी करावनहार है, करनहार ये सूक्ष्म शक्तियां है। इसलिए इन सूक्ष्म शक्तियों के मालिक बन इन्हें सही रास्ते पर चलाओ।

