
प्रतिनिधि मारुति एक्सप्रेस दैनिक प्रमोद मिश्रा गुड्डूभैया रीवा
रीवा 03 मई। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी, प्रभारी रीवा रितेश त्रिपाठी ने उर्रहट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी के अथक प्रयासों एवं संघर्ष के कारण केन्द्र की भाजपा सरकार को अंततः जातिगत जनगणना कराने की घोषणा करनी पड़ी जिला कांग्रेस कमेटी रीवा राहुल गांधी जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती हैं। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने जातिगत जनगणना के लाभों का विश्लेषण करते हुए कहा कि इससे जातियों की संख्या के बारे में सटीक आकड़े प्राप्त होते हैं इसका उपयोग सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों को बढ़ाने में किया जा सकता है। जातिगत जनगणना का उपयोग आरक्षण और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में किया जा सकता हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों को समाजिक न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती आ रही है अब जातिगत जनगणना के माध्यम से सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने और वंचित वर्ग को समझने मे मदद मिलेगी और इस जाति के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। जाति जनगणना के द्वारा जहां शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करने मे मदद मिलेगी वही वंचित वर्गाे के लिए अलग से योजनाएं बनाकर उनको लाभान्वित कर जातिगत असमानता को दूर करने मे मदद मिलेगी। हमारे देश में ब्रिटिश काल मे 1931 में जातिगत जनगणना की गयी थी स्वतंत्रता प्राप्त के बाद जाति जनगणना नही की गयी जिससे वंचित समूहों को समाजिक और आर्थिक स्थिति को समझने में मदद नही मिल रही है और इनको इसका समुचित लाभ आज तक नही प्राप्त हो पाया चूंकि जाति जनगणना से सटीक आकड़े प्राप्त होते है जिससे सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों को बनाने मे मदद मिलती हैं इन्ही सब बातों को दृष्टिगत रखते हुए राहुल गांधी जी ने वंचित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने और देश में समानता स्थापित करने के लिए इस लड़ाई की शुरूआत की हैं। पत्रकारों को पत्रकारिता के माध्यम से इस महत्वपूर्ण विषय को जन-जन तक पहुचाने में मदद करने की गुजारिश की हैं। पत्रकारवार्ता में शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, जिला संगठन मंत्री रवि तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, उपस्थित रहें।