प्रभु दर्शन भवन टिकरापारा में एक पेड़ माँ के नाम थीम पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
आज से टिकरापारा एवं राजकिशोर नगर सेवा केंद्र में दस दिवसीय ‘उड़ान’ बाल संस्कार शिविर का होगा आगाज
बिलासपुर, टिकरापारा- सम्पूर्ण मानवता का अस्तित्व केवल प्रकृति पर ही निर्भर है, इसलिये एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना सुखमय मानव जीवन की कल्पना ही अधूरी है। ऐसे समय पर हम प्रकृति के लिये सद्भावना जगायेंगे। प्रकृति को बचाने के लिये हम सबको मिलकर कुछ विशेष और दृढ़ संकल्प लेना होगा।
उक्त बातें ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम थीम पर उद्बोधन देते हुए सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी में कही। उन्होंने
गृह वाटिका बनाकर घर घर में स्वर्ग लाना है, जैविक खेती- यौगिक खेती की पद्धति को अपनाने की प्रेरणा दी
स्लोगन एवं नारों के द्वारा प्रकृति की रखवाली का संकल्प कराया।
आज सदगुरुवार को परमात्मा को भोग लगाया गया और सभी को भोग का वितरण किया गया।

बाल संस्कार शिविर आज से…
ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा एवं राजकिशोर नगर सेवाकेंद्र में शुक्रवार 6 जून से 15 जून तक प्रतिदिन प्रात 7 से 8:30 बजे उड़ान बाल संस्कार शिविर आयोजित है।