मुकेश कुमार – सरगुजा 🇮🇳 🇮🇳
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लीमहा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सरपंच प्रतिनिधि की उपस्थिति में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली और योग के लाभों के प्रति जागरूक करना था। गांव के प्रमुख नागरिक, महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्कूली बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी की।
सरपंच प्रतिनिधि ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि –
“योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने का एक माध्यम है। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जलपान कराया गया और नियमित योग करने की अपील की गई।