
बिलासपुर. हमारा भारत देश पर्व, त्यौहार, धर्म एवं संस्कृति से परिपूर्ण है यूं तो पूरे वर्ष भर में अनेक त्यौहार, उत्सव मनाते जाते हैं किन्तु जुलाई माह से प्रारंभ त्यौहारों के क्रम निरंतर जारी रहते हैं,इसी क्रम में एक पवित्र पर्व आता है श्री गुरु नानक देव जयंती जो कि पूरे भारत वर्ष के अलावा पूरे विश्व में अत्यंत उत्साह ,उमंग के साथ मनाया जाता है इसी कड़ी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कालोनी में भी यह पर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसके लिए सिंधुधाम गुरुद्वारा की प्रमुख सेवादारी नव्या वाधवानी द्वारा 11नवंबर को पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया जो कि 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भोग साहिब के साथ संपन्न होगा, पंचायत के अध्यक्ष जगदीश जज्ञासी ने बताया कि उक्त दिवस पर गुरु का अटूट लंगर का भी आयोजन किया जाएगा. आज के इस आयोजन में मुरलीधर कृपलानी, रमेश मेघानी, राजकुमार मनसुखानी, रुप चंद चौधरी,, राजेश चौधरी, हरदास आसवानी , अशोक वरल्यानी, ठाकुर दास आसवानी, के अलावा महिला विंग के अनेक सदस्य शामिल थे .
