सकालो | प्रतापपुर रोड:
ग्राम पंचायत सकालो में दिनांक 09 जुलाई 2025 की रात लगभग 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। प्रतापपुर रोड पर सड़क के बीचोंबीच खड़ी कोयला लोड हाइवा में एक तेज़ रफ्तार कार जा भिड़ी, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हाइवा न तो रोड से हटाई गई थी, न उस पर कोई रेडियम स्टीकर था और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था। अंधेरे में वाहन स्पष्ट न दिख पाने के कारण यह टक्कर घटी।

घायल कार चालक ग्राम पंचायत सरगांवा सकालो का निवासी है, जो रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
🛑 प्रशासन पर उठे सवाल!
क्या ऐसे भारी वाहनों को रात में बिना चेतावनी के सड़क पर खड़ा करने की अनुमति है? क्या जिम्मेदार ड्राइवर और मालिक पर होगी कार्रवाई?
👉 स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मांग की है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।