बिलासपुर:- आर्ट ऑफ लिविंग बिलासपुर के तत्वावधान में अरपा अर्पण महाअभियान “जन आंदोलन “ के शहीद वाटीका कोनी मे 51 लक्ष्मी तरू के पौधे रोपे गये । स्वयं से सम्मानिय सदस्यों के द्वारा खरपतवार साफ कर गड्डा किया गया, पौधे रोपे गये और पालीथीन को इकट्ठा कर नगर निगम के डस्टबीन में डाला गया । आज सुबह का मौसम और मॉ अरपा का तट साथ में सौहार्दपूर्ण मिलजुलकर पौधारोपण करना अत्यंत सुखद अनुभव रहा ,



श्रीमती सीमा चतुर्वेदी दीदी जी के द्वारा प्रकृति वंदन करते हुये सुन्दर सा गीत जन सामान्य हेतु जागरूकता के लिये सुनाया गया । आज मॉ अरपा की सेवा में श्री जय पाठक भैया जी, श्री यश मिश्रा भैया जी , श्रीमती सीमा चतुर्वेदी दीदी जी रुपा सिग दीदी एकता अग्रवाल दीदी आशीष अग्रवाल भैया आशीष अधिकारी जी श्री राजकुमार जायसवाल भैया जी, श्री जयंत श्रीवास्तव भाई जी, डॉ रवी पटेल भाई जी, श्री अनिल यादव भाई जी, श्रीमती पराग अनिल यादव बहन जी, श्री कुश तिवारी जी, श्रीमती परि- कुश तिवारी बहन जी, श्री डोंगरे जी , श्री विशाल धीवर भाई जी , आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के टीचर्स एंव वालेटियर उपस्थित थे