रीवा शहर से सचखंड धाम उदासीन सनातन मंदिर स्वामी स्वरूप दास जी के नेतृत्व में सावन मास में जगद्गुरु श्री श्रीचन्द्र भगवान जी के चालीसा प्रारंभ होने एवं सावन मास की प्रथम कामिका एकादशी के शुभ अवसर पर सनातन धर्म प्रेमियों का जत्था बस के माध्यम से दो दिवसीय मथुरा वृंदावन बरसाने की यात्रा के लिए विगत 20जुलाई को स्थानीय सिंधु भवन प्रांगण से सिन्धी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह जी और समाज के वरिष्ठ और प्रतिष्ठ जनों द्वारा भगवा झंडा दिखा कर रवाना किया !
इस यात्रा में रीवा,सतना,कटनी, नंदुरबार( महा.)के कई भक्त गण शामिल हुए!

धर्म प्रेमीयो ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर राधाबल्लभ मंदिर ,प्रेम मंदिर, इस्कान मंदिर चारों धाम मंदिर, निधिवन नंद महल आदि अनेक पावन स्थानो के दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ,और दो दिवसीय यात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्तगण सब कुछ भूल कर दो दिन भक्तिमय रस में डूब कर खुब नृत्य और नाम सिमरन किया,वृंदावन में विख्यात सनातन धर्म गुरु बाबा प्रेमानंद महाराज जी के दर्शनलाभ और सत्संग प्रवचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ , बाबा प्रेमानंद महाराज जी से स्वामी स्वरूप दास जी को व्यक्तिगत मिलने का अवसर प्राप्त हुआ

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थली व बरसाने में राधाकृष्ण मंदिर दर्शन लाभ हुआ कल 23जुलाई को यात्रा सकुशल रीवा वापस लौट आई!
इस यात्रा के कमेटी मेंबर हरीश वाधवानी,गुलाब सहानी,मुकेश हीरवानी,प्रहलाद चेलानी,हर्षित उदासी एवं समाज के कई गणमान्य नागरिक पूज्य सेंट्रल पंचायत के कोक्षाध्यक्ष चंदीराम केसवानी,भागचंद मोटवानी,हासानंद तनवानी,हरचाराम हिरवानी,सुरेश पंजवानी पप्पन,मदन चुगवानी, बलराम वाटवानी,मनीष गोकलानी, हरीश शिवनानी,रतन ठारवानी, अशोक शिवानी,गोपीचंद वाटवानी,सुरेश माखीजा,हनी लेडवानी, रोहित केसवानी, रामचंद्र गेलवानी,सागर कुकरेजा सहित कई मातायें बहनें शामिल हुए!

स्वामी स्वरूप दास जी ने धर्म यात्रा में शामिल सभी धर्म प्रेमियों और विशेष सहयोग करने पर सिन्धी सेंट्रल पंचायत और सभी प्रेमियों का आभार व्यक्त किया!
राधे राधे